महागठबंधन में होंगे शामिल जीतन राम मांझी ने NDA को कहा अलविदा
महागठबंधन में होंगे शामिल जीतन राम मांझी ने NDA को कहा अलविदा खबर
इस मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि जीतनराम मांझी बिहार के बड़े नेता हैं। वे दलितों-पिछड़ों के नेता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए काफी सराहनीय काम किया है। मांझी लगातार दलितों और पिछड़ों की अावाज उठाते रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि मांझी उनके लिए पिता तुल्य व अभिभावक हैं। अब वे साथ आ गए हैं। महागठबंधन में उन्हें हमेशा सम्मान मिलेगा। एनडीए में सहयोगी दलों का सम्मान नहीं किया जाता है। जब देश में ही इमरजेंसी लागू है तो ऐसे में समझा जा सकता है कि गठबंधन में क्या हाल होगा।
महागठबंधन में होंगे शामिल जीतन राम मांझी ने NDA को कहा अलविदा
राबड़ी देवी ने कहा कि जीतनराम मांझी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं। मांझी को एनडीए में बेइज्जत किया जा रहा था। उनकी किसी बात को नहीं माना जाता था। वे वहां घुटन महसूस कर रहे थे। अब वे हमारे साथ आ गए हैं। यहां उन्हें सम्मान मिलेगा। मांझी जी हमारी विचारधारा एक समान है। बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के महागठबंधन में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि मांझी जी ने देर से लेकिन दुरूस्त फैसला लिया है। वे महागठबंधन विचारधारा के हैं। एनडीए गठबंधन ने सिर्फ मांझी का दोहन किया है। आने वाले समय में रालोसपा भी महागठबंधन में शामिल होगा। सूत्रों के अनुसार, मांझी और तेजस्वी के बीच बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान हम पार्टी को विधान परिषद चुनाव में दो सीटें देने की बात कही गई है। मांझी ने एक सीट प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल तथा दूसरा सीट अपने बेटे संतोष मांझी के लिए मांगी है।
महागठबंधन में होंगे शामिल जीतन राम मांझी ने NDA को कहा अलविदा
जीतनराम मांझी के महागठबंधन में जाने की घोषणा के बावजूद इसके औपचारिक एलान में अभी देर है। सूबेक के पथनिर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि मांझी को मना लिया जाएगा। कुद अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि वे मांझी के संपर्क में हैं। इसके पहले मांझी ने कहा था कि जो पार्टी उनके नेता का राज्यसभा में समर्थन करेगी, उसके साथ आगे की राजनीति का विकल्प खुला हुआ है। बच्चा जब तक रोता नहीं है, तब तक मां उसे दूध नहीं पिलाती है। कुछ ऐसी ही स्थिति राजग में उनकी पार्टी की हो गई है। उन्होंने कहा था कि राजग में किसी भी मुद्दे पर उनकी राय नहीं ली जाती है। राजग के कार्यक्रमों में उन्हें निमंत्रण तक नहीं दिया जाता है। मगर, हमारी भी सहनशक्ति की हद है।मांझी के पहले जदयू के निलंबित विधायक एवं पूर्व मंत्री सरफराज आलम का भी साथ राजद को मिल चुका है। सरफराज कुछ दिनों पहले राजद में शामिल हुए हैं। सरफराज के पार्टी में आने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट करके दावा किया था कि जदयू में अभी और टूट होगी। सरफराज ने राजद की सदस्यता ग्रहण करने को घर वापसी बताया था।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने मुंबई में दिया शादी का ग्रैंड रिसेप्शन
दीपिका पादुकोण में 3 अभिनेत्रियों की झलक दिखाई देती है संजय लीला भंसाली
सलमान खान ने इंवेट के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें भी शेयर की
ताजातरीन खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें
हिन्दी खबरों से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Google Play Store सें ⇒⇒⇒ MdssHindiNews (App)