इटली में हो रहा है आम चुनाव-ठीक ही था भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का तंज
इटली में हो रहा है आम चुनाव-ठीक ही था भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का तंज
टीवी चैनल्स द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल से लग रहा है कि एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी लोगों की पसंद बन रहे हैं। चुनाव में लोकलुभावन और दक्षिणपंथी दलों को काफी फायदा होने की उम्मीदें जताई जा रही है। इटली के प्रमुख टीवी चैनल्स के एग्जिट पोल यह बता रहे हैं कि इटली के आम चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के दक्षिणपंथी गठबंधन को अच्छे-खासे वोट मिलेंगे, लेकिन उन्हें पूर्ण बहुमत मिलने की संभवना काफी कम है। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार में अतिदक्षिणपंथी दलों और फासीवाद विरोधी कार्यकर्ताओं के बीच काफी तनाव रहा।
इटली में हो रहा है आम चुनाव-ठीक ही था भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का तंज
मतदान सुबह 11:30 बजे आरंभ हुआ और दोपहर 3:30 बजे तक चला। गृह मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 19.4 फीसद मतदान हुआ जो वर्ष 2013 के मुकाबले अधिक है। वर्ष 2013 में 14.9 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। चुनाव प्रचार में अतिदक्षिणपंथी दलों और फासीवाद विरोधी कार्यकर्ताओं के बीच काफी तनाव रहा था। चुनाव प्रचार पर प्रवासियों के बारे में डर और आर्थिक मुद्दे हावी रहे। मिरको कनाली नामक एक युवक ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से परेशान नौजवानों ने इस बार व्यवस्था विरोधी पार्टी ‘फाइव स्टार मूवमेंट’ को समर्थन का फैसला किया। नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों से दो दिन पहले राहुल गांधी इटली दौरे पर चले गए थे। राहुल ने ट्वीट कर बताया था कि होली की छुट्टियों वह नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं। इस पर त्रिपुरा में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को चुटकी ली। उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन जवाब में इतना जरूर बोले कि वॉट्सऐप आया है कि इटली में चुनाव हैं। वहीं, भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल को एक गैर-जिम्मेदार कांग्रेस प्रेसिडेंट बताया। कहा कि वो तनाव नहीं झेल सकते, इसलिए बार-बार विदेश भाग जाते हैं।
बेहद ही खूबसूरत है ये मॉडल, देखें कुछ खास तस्वीरें जरूर देखे वरना बाद में पछताएंगे
टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी के ऊपर है साजिद सर का हाथ जानिए खबर
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने मुंबई में दिया शादी का ग्रैंड रिसेप्शन
दीपिका पादुकोण में 3 अभिनेत्रियों की झलक दिखाई देती है संजय लीला भंसाली
ताजातरीन खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें
हिन्दी खबरों से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Google Play Store सें ⇒⇒⇒ MdssHindiNews (App)