रणधीर कपूर का करिश्मा कपूर और करीना ने मिलकर मनाया पापा बर्थडे देखें तस्वीरें
रणधीर कपूर का करिश्मा कपूर और करीना ने मिलकर मनाया पापा बर्थडे
और बता दें कि इस साल रणधीर कपूर अपना 71 वां बर्थडे मना रहे हैं। आज की पीढ़ी उन्हें करिश्मा कपूर और करीना कपूर के पिता के रूप में जानती हैं तो पुराने लोग उन्हें राज कपूर के बेटे और पृथ्वी राज कपूर के पोते के रूप में भी पहचानते हैं। लेकिन, इसके अलावा उनकी बड़ी पहचान उनके अभिनय से भी रही है। राज कपूर की फ़िल्म ‘श्री 420’ से बतौर बाल कलाकार अपना फ़िल्मी पारी शुरू करने वाले रणधीर कपूर ने ‘दो उस्ताद’, ‘कल आज और कल’, ‘हमराही’, ‘चाचा भतीजा’ जैसी कई हिट फ़िल्में दी हैं। बहरहाल, इस तस्वीर में आप रणधीर कपूर को बड़ी बेटी करिश्मा और पत्नी बबीता के साथ देख सकते हैं।
रणधीर कपूर का करिश्मा कपूर और करीना ने मिलकर मनाया पापा बर्थडे
गौरतलब है कि रणधीर कपूर ने अभिनेत्री बबीता से परिवार वालों की नाराजगी झेलने के बाद भी शादी कर ली थी। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और दोनों अलग-अलग रहने लगे। लेकिन, बाद के वर्षों में रणधीर कपूर और बबीता फिर से साथ आ गए। बहरहाल, बर्थडे पार्टी की बात करें तो करिश्मा इस पार्टी में अपने दोनों बच्चों संग पहुंची थीं।
रणधीर कपूर का करिश्मा कपूर और करीना ने मिलकर मनाया पापा बर्थडे
सैफ़ अली ख़ान और तैमूर तो इस पार्टी में नहीं दिखे लेकिन, करीना कपूर ख़ान अपने पिता के जन्मदिन की पार्टी में पूरे टशन के साथ मौजूद रहीं। रणधीर कपूर से छोटे उनके भाई और अभिनेता ऋषि कपूर भी अपनी पत्नी नीतू सिंह संग इस पार्टी में मौजूद थे। इसके अलावा कपूर भाइयों में सबसे छोटे राजीव कपूर भी अपने भैया के जन्मदिन के मौके पर अपने परिजनों संग पहुंचे। रणधीर कपूर ने बतौर एक्टर ही नहीं निर्देशक के रूप में भी बहुत काम किया है। ‘हीना’ उनके ही निर्देशन में बनी आख़िरी फ़िल्म थी। बहरहाल, आप देख सकते हैं ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन रीमा कपूर भी इस पार्टी में मौजूद थीं।
रणधीर कपूर का करिश्मा कपूर और करीना ने मिलकर मनाया पापा बर्थडे
तस्वीरें देखकर यह समझा जा सकता है कि कपूर खानदान ने परिवार के अपने सबसे सम्मानित सदस्य का जन्मदिन बहुत अच्छे से सेलिब्रेट किया। ख़ास कर रणधीर कपूर की दोनों बेटियां- करिश्मा और करीना ने।
बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े MDSS हिंदी न्यूज़ पर
करण कुंद्रा ब्रेकअप की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहें है जानिये खबर
शिल्पा शिंदे भाभी जी विवाद में मुझे डराने की कोशिश की गई जानिये पूरी खबर
सोनाक्षी सिन्हा का ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क ‘ से जुड़ा ये बड़ा राज आया सामने देखिये
ताजातरीन खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें
आप से विनम्र अनुरोध है कि आर्टिकल पर लाइक और कमेंट करना ना भूले और नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपनी राये दे साथ ही हमे फॉलो करना ना भूले जिससे आप हमारे आने वाले आर्टिकल से जुड़े रहें