16 मार्च शुक्रवार 2018 राशिफल कैसा रहेगा आपके आज के दिन का राशिफल
राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
मेष राशिफल : आज कुंभ राशि में चंद्रमा होने से आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप में उत्साह रहेगा। रोजमर्रा के कामों की ज्यादा चिंता न करें। साथ काम करने वाले लोगों की कोई नई बात आपको पता चल सकती है। लाइफ पार्टनर और लवर से सुख मिल सकता है। आज आप किसी को अपने दिल की कोई बात कहना चाह रहे हैं तो बोल दें। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी तरह का दबाव आप पर हो सकता है। आज आप कोई फैसला बिना सोचे-समझे न करें। आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
वृष राशिफल : आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने कार्य भी पूरे होंगे। प्रमोशन से आर्थिक लाभ हो सकता है। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
मिथुन राशिफल : आज मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। धन का अपव्यय होगा। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
कर्क राशिफल : आज आप क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
सिंह राशिफल : आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्य जीवन में कहासुनी और व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतें। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
कन्या राशिफल : आज घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। आरोग्य की प्राप्ति होगी। बीमारी से पीड़ित लोगों की स्थिति सुधरेगी। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
तुला राशिफल : आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
वृश्चिक राशिफल : आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी संबंधियों से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें, ऐसा गणेशजी कहते हैं। राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
धनु राशिफल : आज आप रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।
मकर राशिफल : आज आप शेयर मार्केट के सट्टों एवं व्यापार में निवेश कर सकते हैं। अचनाक धन लाभ होने की आशंका है। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा।
कुम्भ राशिफल : आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। घर के लोगों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मीन राशिफल : आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी और एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज मनमुटाव हो सकता है।
राशिफल 16 मार्च शुक्रवार 2018
मेंटल है क्या के नए पोस्टर में दिखा कंगना का खूनी अंदाज़, सोशल मीडिया पर छाया लुक
सोनाक्षी सिन्हा का ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क ‘ से जुड़ा ये बड़ा राज आया सामने देखिये
ताजातरीन खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें
हिन्दी खबरों से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Google Play Store सें ⇒⇒⇒ MdssHindiNews (App)